| मैं तो सिर्फ तुमे ही मानता महान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| तुम्हारी ताकत का है मुझे अंदाज़ा |
| अपने क्षेत्र के तुम हो राजा |
| अपने घर भी तुमने बना दी दूकान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| भगवान से बड़ा है तुम्हारे लिए वोट |
| वोट जो मिल गए तो बटोरो फिर नोट |
| पांच साल तक रहते फिर अंजान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| जनता के भले की ली थी जो शपथ |
| भोली जनता के लिए शपथ बनी कपट |
| जनता तो जनता है तुम ठहरे प्रधान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| नौकर, बांग्ला, गाड़ी मिले तुमे मुफ्त |
| कुपथ भी होता तुम्हारे लिए सुपथ |
| पार्टी चंदा लेकर बनते हैं नादान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| तुम्हारे गुणगान करे टीवी और अखबार |
| किस्मत बदली तुमसे जुड़ा जो एक बार |
| रिश्तेदार तुम्हारे सब बने धनवान |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
| कुकर्म करे फिर भी इज़्ज़त बढ़े तुम्हारी |
| कई पढ़े लिखों पर एक अनपढ़ ही भारी |
| बडे बडे अधिकारी भी तुमे करे प्रणाम |
| तुम तो ठहरे कलयुग के भगवान |
कविता मंच प्रत्येक कवि अथवा नयी पुरानी कविता का स्वागत करता है . इस ब्लॉग का उदेश्य नये कवियों को प्रोत्साहन व अच्छी कविताओं का संग्रहण करना है. यह सामूहिक
ब्लॉग है . पर, कविता उसके रचनाकार के नाम के साथ ही प्रकाशित होनी चाहिये. इस मंच का रचनाकार बनने के लिये नीचे दिये संपर्क प्रारूप का प्रयोग करें,
Pages
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
स्वागत है आप का इस ब्लौग पर, ये रचना कैसी लगी? टिप्पणी द्वारा अवगत कराएं...