ब्लौग सेतु....

नादिर खान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नादिर खान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2 नवंबर 2016

पिता.........नादिर खान
















वो छुपाते रहे अपना दर्द
अपनी परेशानियाँ
यहाँ तक कि
अपनी बीमारी भी….

वो सोखते रहे परिवार का दर्द
कभी रिसने नहीं दिया
वो सुनते रहे हमारी शिकायतें
अपनी सफाई दिये बिना ….

वो समेटते रहे
बिखरे हुये पन्ने
हम सबकी ज़िंदगी के …..

हम सब बढ़ते रहे
उनका एहसान माने बिना
उन पर एहसान जताते हुये
वो चुपचाप जीते रहे
क्योंकि वो पेड़ थे
फलदार
छायादार ।










-नादिर खान