ब्लौग सेतु....

राजेश रेड्डी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजेश रेड्डी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 दिसंबर 2017

इस दिए में रोशनी बाक़ी रहेगी....राजेश रेड्डी


जब तलक ये ज़िन्दगी बाक़ी रहेगी
ज़िन्दगी में तिशनगी बाक़ी रहेगी

सूख जाएँगे जहाँ के सारे दरिया
आँसुओं की ये नदी बाक़ी रहेगी

मेह्रबाँ जब तक हवायें हैं तभी तक
इस दिए में रोशनी बाक़ी रहेगी

कौन दुनिया में मुकम्मल हो सका है
कुछ न कुछ सब में कमी बाक़ी रहेगी

आज का दिन चैन से गुज़रा, मैं खुश हूँ
जाने कब तक ये ख़ुशी बाक़ी रहेगी
-राजेश रेड्डी