अतरंगी सा रंग रहा
सतरंगी सँसार
सहस्त्र रंग का हो रहा
निश दिन कारोबार !
हर रंग खिल खिल कहे
काहे पँख पसारे नाय
बेरंगी सँसार को
पल मै रंग दे आय !
पवन बहे परवाज़ रंग
नदी निरन्तरता नीर
पाहन चढ़ चट्टान को
रंग देते कर्मठ वीर !
दुख सुख और अवसाद के
होते रंग हजार
छाये जब सँतोष रंग
सब मिल एक रंग बन जाये !
डॉ.इन्दिरा गुप्ता ✍
